Skip to main content
    
    
      
    
	
	
		
		
		
			
							
						
			
			  
    
  
    
      
  heading
    
  
  
    
      
            -  श्री दिनेश के पटनायक, भारतीय विदेश सेवा के राजनयिक हैं, जिनका विभिन्न प्रकार का रोचक और चुनौतीपूर्ण कार्यों में 25 वर्ष से अधिक का अनुभव है।  
-  वे जिनेवा, ढाका, बीजिंग और वियना में भारतीय मिशनों में कार्यरत रहे हैं। 
-  मुख्यालय में वे यूरोप पश्चिम, बाह्य प्रचार, अफ्रीका और संयुक्त राष्ट्र प्रभागों में कार्यरत रहे हैं।  
-  श्री पटनायक ने वर्ष 2009 से 2012 तक वियना में भारतीय दूतावास में उप प्रमुख मिशन के रूप में कार्य किया।   
-  वे 2012 से 2015 तक कंबोडिया में भारत के राजदूत रहे।  
-  वे 2015 से 2016 तक मोरक्को साम्राज्य में भारत के राजदूत रहे।    
-  वे 2016 से 2018 तक लंदन में भारत के उप उच्चायुक्त रहे।   
-  उन्होंने विदेश मंत्रालय में, नवंबर 2018 से जुलाई 2019 तक अपर सचिव (हिंद महासागर क्षेत्र) और उसके बाद जुलाई 2019 से जनवरी 2020 तक अपर सचिव (सीपीवीएंडओए) के रूप में कार्य किया है।  
-  वर्तमान में वे भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के महानिदेशक हैं।  
-   
राजदूत पटनायक ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता (आईआईएम) से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने वियना विश्वविद्यालय से उन्नत अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन में स्नातकोत्तर डिग्री और राजनयिक अकादमी, वियना से अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन में प्रमाणपत्र भी प्राप्त किया है। 
-  राजदूत पटनायक का विवाह पूनम जी से हुआ है जो एक अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक हैं। उनकी दो पुत्रियां हैं।