Guidelines

छात्र आगंतुक कार्यक्रम (SVP)

(दिशानिर्देश)

आमंत्रित व्यक्ति

मिशन प्रमुख द्वारा अनुशंसित, आयुर्वेद, योग, बौद्ध अध्ययन, हिंदी, संस्कृत (अथवा किसी अन्य भारतीय भाषा), भारतविद्या अध्ययन के उत्कृष्ट छात्र तथा भारतीय सांस्कृतिक आउटरीच को प्रदर्शित करने वाली प्रतियोगिताओं के विजेता।

अवधि

भारत में अधिकतम 7 दिन।

अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा भाड़ा

हिंदी विषय के अंतरराष्ट्रीय छात्रों हेतु आगंतुक कार्यक्रम के अंतर्गत सभी आगंतुकों को इकॉनमी श्रेणी का अंतरराष्ट्रीय हवाई किराया।

घरेलू हवाई यात्रा भाड़ा

आईसीसीआर द्वारा तय किए जाने के अनुसार, व्यवहार्यता के आधार पर रेल/बस/हवाई यात्रा आदि द्वारा घरेलू यात्रा।

पूर्ण बोर्डिंग एवं लॉजिंग सहित होटल आवास

  • होटलों/अतिथि गृह/विश्वविद्यालय अतिथि गृह में पूर्ण बोर्डिंग एवं लॉजिंग।