अन्नपूर्णा प्रमाणपत्र के बारे में

अन्नपूर्णा प्रमाणपत्र

प्रामाणिक भारतीय व्यंजनों को बढ़ावा देने हेतु विदेशों में भारतीय रेस्तराओं को सम्मानित करना

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा स्थापित "अन्नपूर्णा प्रमाणपत्र", विदेशों में प्रामाणिक भारतीय व्यंजनों एवं पाककला परंपराओं को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु भारतीय रेस्तराओं को सम्मानित करता है। देवी अन्नपूर्णा की प्रतिमा के साथ प्रदान किया जाने वाला यह प्रमाणपत्र, विश्व भर के समुदायों के बीच भारतीय व्यंजन कला को लोकप्रिय बनाने वालों के प्रति सराहना का एक गहन प्रतीक है।